Breaking News

वाराणसी :काशी के नमो घाट पर घूमने के लिए देना होगा प्रवेश शुल्क

@शब्द दूत ब्यूरो (03 अगस्त 2022)

आप अगर वाराणसी में एक घाट पर घूमने की इच्छा रखते हैं तो इसके लिए आपको शुल्क देना पड़ेगा। इस शुल्क से प्राप्त आमदनी घाट के रखरखाव के लिए खर्च की जायेगी।

जानकारी के अनुसार वाराणसी में मालवीय पुल के पास एक खिड़कियां घाट होता था। सरकार ने 35 करोड़ की लागत से इस घाट का सौंदर्यीकरण किया और अब इस घाट का नाम भी नमो घाट कर दिया गया। जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जुलाई में करना था हालांकि अभी इसक विधिवत उद्घाटन नहीं हुआ है। लेकिन अधिकारियों ने अब इस घाट पर घूमने के एंट्री फीस निर्धारित कर दी। यदि आप यहाँ चार घंटे घूमना चाहते हैं तो आपको दस रूपये की रसीद कटानी पड़ेगी।

लोगों का कहना है कि यह पहली बार है कि काशी के इस घाट पर घूमने के लिए आपको शुल्क देना पड़ रहा है। सोशल मीडिया पर इस शुल्क का विरोध हो रहा है। विपक्षी दल भी विरोध में उतर आये हैं।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-