Breaking News

काशीपुर : सुअर मांस की दुकानों पर दो माह का प्रतिबंध, जानिये क्यों?

काशीपुर।  नगर निगम में अफ्रीकन स्वाइन फीवर को लेकर जन जागरूकता हेतु एक बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता मुख्य नगर आयुक्त विवेक राय ने की। बैठक में शूकर पालकों को  पशुचिकित्साधिकारी डॉ मुकेश कुमार दुमका ने स्वाइन फीवर के प्रसार को रोकने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके साथ ही शहर में दो माह तक सूकर मांस की दुकानें एवम सूकर आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया है।

बैठक में  सहायक नगर आयुक्त , नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अमरजीत साहनी तथा नगर निगम एवम पशुपालन विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

पहली सैलरी का जोश या भविष्य की समझदारी? युवाओं के लिए जरूरी संतुलन का सबक, उर्वशी दत्त बाली का संदेश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (13 मई 2026) काशीपुर। डी-बाली ग्रुप की डायरेक्टर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-