Breaking News

दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करने वाली चर्चित फिल्म द कश्मीर फाइल्स राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में अपनी जगह नहीं बना पाई, जानिये क्या बोले निर्माता विवेक अग्निहोत्री

@शब्द दूत ब्यूरो (24 जुलाई 2022)

आज बात करते हैं विवेक अग्निहोत्री की चर्चित फिल्म “द कश्मीर फाइल्स” की। हाल ही राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा हुई। द कश्मीर फाइल्स भी पुरस्कार की लाइन में थी लेकिन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में अपनी कोई जगह बना पाने में यह फ्लाप साबित हुई। हालांकि देश भर में इस फिल्म ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा था लेकिन पुरस्कार देने वाली जूरी के सदस्यों को यह फिल्म प्रभावित नहीं कर पाई।

फिल्म को कोई पुरस्कार न मिलने पर फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने कोई खास प्रतिक्रिया तो व्यक्त नहीं की लेकिन इतना जरूर कहा कि हिंदी सिनेमा को और भी बहुत कुछ करना बाकी है।

फिल्म निर्माता विवेक अग्नहोत्री ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर लिखा है कि राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सफलता हासिल करने के लिए अजय देवगन, सूरारई पोटरु, सूर्या और अपर्णा बालमुरली सुधा कोंगरा को ढे़र सारी बधाई। साउथ सिनेमा के लिए एक अच्छा दिन। वहीं हिन्दी सिनेमा जगत को और मेहनत करने की आवश्यकता है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्विफ्ट कार से हथियारों का जखीरा बरामद, एस टी एफ की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 जून 2026) काशीपुर । स्पेशल टास्क फोर्स …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-