Breaking News

चाय की गुमटी लगाने वाले ने पीट दिया डिप्टी कलेक्टर को, एफआईआर दर्ज, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (22 जुलाई 2022)

चाय की छोटी सी दुकान चलाने वाले एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर डिप्टी कलेक्टर को पीट दिया। हालांकि जब उसे बताया गया कि उसने डिप्टी कलेक्टर से अभद्रता कर दी है तो वह हाथ पैर जोड़ने लगा।

मामला मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले का है। दरअसल डिप्टी कलेक्टर काउंटिंग सेंटर पर जा रहे थे। इसी बीच उन्होंने एक युवक को बाइक पर स्टंट करते देखा। डिप्टी कलेक्टर ने अपनी गाड़ी रोकी और उस युवक को समझाने लगे। उसी जगह पर एक चाय की गुमटी लगाने वाला और उसक पत्नी भी वहाँ आ गये। दोनों की डिप्टी कलेक्टर से बहस हो गई बहस के दौरान चाय की दुकान लगाने वाले दंपति ने डिप्टी कलेक्टर से मारपीट कर दी।

इस घटना के बाद वहाँ लोगों की भीड़ लग गई। भीड़ में किसी ने बताया कि वह डिप्टी कलेक्टर हैं तो दंपति के होश उड़ गये। और वह हाथ पैर जोड़ने लगे। लेकिन डिप्टी कलेक्टर ने उनके विरुद्ध एफआईआर लिखा दी। यही नहीं प्रशासन ने चाय की गुमटी पर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगने की बात कहते हुए उसे तोड़ दिया है।

बहरहाल यह मामला राज्य में चर्चा का विषय बन गया है। और इस घटना का वीडियो भी वायरल हो गया है।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

नगर निगम काशीपुर की व्यापारियों को राहत: ट्रेड लाइसेंस बनवाने की अंतिम तिथि बढ़कर 15 मई की

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो(30 अप्रैल 2026) काशीपुर। नगर क्षेत्र के व्यापारियों को …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-