Breaking News

सरकारी दावों की हकीकत :ये स्विमिंग पूल नहीं हायर सेकंडरी स्कूल है, बारिश में खुल गई पोल, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो 20 जुलाई 2022)

देश में बारिश का मतलब बाढ़ की समस्या के साथ साथ सरकारी दावों की पोल खुलना भी होता है।

मध्य प्रदेश की सरकार के दावों पर भी बारिश ने उस समय पानी फेर दिया जब सिवनी जिले के एक स्कूल में पानी भरने के बाद पढ़ाई करने आए बच्चे तैराकी करने लगे।

सिवनी जिले के कहनी गांव में बारिश के दौरान हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में पानी जमा हो गया। जिस पर यहां पढ़ने आए छात्रों ने पढ़ाई के बाद खेलते खेलते स्कूल केम्पस में ही तैराकी करनी शुरु कर दी। इस दौरान स्कूल के ही किसी स्टाफ ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

अब विपक्ष ने भी इस वीडियो के बहाने मध्य प्रदेश सरकार पर हमले शुरू कर दिये हैं। आप के मनीष सिसोदिया तथा कांग्रेस के नेताओं ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर शिवराज सिंह चौहान सरकार को कठघरे में खड़ा किया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

टीएचडीसी टनल हादसा: 22 में से 19 लोग सुरक्षित निकाले गए, 3 की तलाश जारी; अब तक 7 मौतें, सीएम धामी पहुंचे घटनास्थल पर

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (14 अगस्त 2026) चमोली। मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-