Breaking News
सासंद अजय भट्ट

उत्तराखंड में पढ़ाई कर रहे कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी :अजय भट्ट

देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद अजय भट्ट ने कहा है कि राज्य में पढ़ रहे कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा की जिम्मेदारी हम सबकी है। हमें उनका विशेष ख्याल रखना चाहिए। सासंद अजय भट्ट भाजपा प्रदेश भाजपा मुख्यालय में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। 

सासंद ने कहा कि कांग्रेस के तमाम प्रदेश स्तरीय नेता पार्टी के संपर्क में है। उन्होंने दावा किया कि 370 के मुद्दे पर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के रवैये से राज्य के कई कांग्रेसी नेता नाराज हैं और पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होना चाहते हैं। सासंद भट्ट ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की अनुमति मिलने के बाद उन्हें पार्टी में शामिल किया जायेगा। 

अजय भट्ट ने कहा कि 370 के मुद्दे पर कांग्रेस ने विरोध कर अपने पांव पर कुल्हाड़ी मार ली है। पार्टी के इसी स्टैंड से प्रदेश के कई कांग्रेसी नेता नाराज हैं। और उनके संपर्क में हैं। 

सासंद ने कहा कि केन्द्र जम्मू-कश्मीर के लिए विशेष पैकेज की भी घोषणा कर सकती है। 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का विकास होगा। तथा केन्द्र के इस कदम के दूरगामी परिणाम होंगे। जबकि कांग्रेस ने वर्षों तक इस मुद्दे को उलझाए रखा था। जो कि देश के लिये एक नासूर बन गया था।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बजट पर चर्चा :विपक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली दी, केन्द्रीय मंत्री का बड़ा आरोप

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (25 जुलाई 2024) संसद के दोनों सदनों में …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-