Breaking News

बड़ी खबर :काशीपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी :चोरी की पांच मोटरों समेत सात गिरफ्तार

@शब्द दूत ब्यूरो (16 जुलाई 2022)

काशीपुर । काशीपुर पुलिस ने एक बड़ कामयाबी हासिल करते हुए 7 मोटर चोरों को चोरी की पांच मोटरों सहित गिरफ्तार कर लिया है।

कोतवाल मनोज रतूड़ी ने आज यहाँ मोटर चोर गैंग के सदस्यों के पकड़े जाने का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि कि क्षेत्र में लंबे समय से खेतों व घरों में लगी पानी की मोटर चोरी के मामले बढ़ रहे थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टी सी ने इस संबंध में पुलिस को निर्देश दिए कि टीम बनाकर इन घटनाओं पर रोक लगाने के साथ साथ चोरी में लिप्त लोगों का सुराग लगा कर उन्हें गिरफ्तार करे।

एसएसपी के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूड़ी  के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम प्रभारी सब इंस्पेक्टर रूबी मौर्या के नेतृत्व में  प्रतापपुर प्रभारी 15 जुलाई को चैकिंग के दौरान एक मुखबिर की सूचना पर मोहित पुत्र श्री अतुल कुमार निवासी भीमनगर काशीपुर  लखविन्दर सिंह पुत्र श्री मंजीत सिंह निवासी महतावन थाना बाजपुर, अमनदीप सिंह पुत्र बलजीत सिंह निवासी बज्जरपटटी थाना काशीपुर, अनुज कश्यप पुत्र नन्हें निवासी गढ़ी इन्द्रजीत थाना काशीपुर, रोहित पुत्र श्री कमल सिंह निवासी केलामोड़ मशरूम फार्म के पास काशीपुर, सुधांशू पुत्र धर्मी निवासी बज्जरपटटी थाना काशीपुर जिला उधमसिंह नगर को गंगाडेरी के सामने से गिरफतार किया गया।  पुलिस के पूछताछ करने पर अभियुक्तों ने बताया कि वह लोग मोटर साईकिल प्लेटिना रजि० नम्बर यूके 06-एएम-1886 तथा मोटर साईकिल स्पलैण्डर यूके. 18-एच-4916 से मोटर मोटर चोरी की है।  चोरी की मोटर हम गुडडू कबाड़ी पुत्र श्री किशोरी लाल निवासी गीता कालोनी थाना काशीपुर को बेच दी। अभियुक्तों की निशानदेही पर गुडडू कबाड़ी से चोरी 05  मोटरें तथ घटना में प्रयुक्त दो मोटर साईकिल बरामद की गयी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

उत्तराखंड में 1 जुलाई से खत्म होगा मदरसा बोर्ड, नई अल्पसंख्यक शिक्षा व्यवस्था लागू; 452 मदरसे आएंगे नए प्राधिकरण के दायरे में

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (24 जून 2026) देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने राज्य …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-