Breaking News

बिंदुखत्ता :पर्यावरण संरक्षण संघर्ष समिति ने किया वृक्षारोपण पखवाड़े का शुभारंभ

@शब्द दूत ब्यूरो (15 जुलाई 2022)

बिंदुखत्ता (संजय नगर)। आदर्श इंटर कॉलेज संजय नगर बिंदुखत्ता में पर्यावरण संरक्षण संघर्ष समिति , बिंदुखत्ता, लालकुआं द्वारा आज वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया । यह कार्यक्रम पूरे हरियाली माह तक चलेगा। इस कार्यक्रम के तहत विभिन्न विद्यालयों , सार्वजनिक स्थलों , तथा अन्य जगहों पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।पर्यावरण संरक्षण संघर्ष समिति के संरक्षक आनंद गोपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी हरियाली महोत्सव के उपलक्ष में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया जाएगा ।

कार्यक्रम में प्रभागीय वन अधिकारी तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी, संदीप कुमार , वन क्षेत्राधिकारी आर पी जोशी , वन दरोगा भुपाल सिंह जीना, वन आरक्षी पान सिंह मेहता , नीरज रावत आदि वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा है। श्री बिष्ट ने बताया की भविष्य में भी इसी तरह वन विभाग के सहयोग से पर्यावरण के संरक्षण हेतु वृक्षारोपण के अलावा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहेगा । उक्त कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक  नरेंद्र सिंह कोरंगा, यशवंत कोश्यारी, बीना रजवार , भागीरथी दानू , मोहन सिंह नेगी, मनीषा कार्की, हेमा देवी , संगीता भारती , भावना बाल्मीकि सहित पर्यावरण संरक्षण संघर्ष समिति के आनंद गोपाल सिंह बिष्ट , शेखर पाठक , मनोज मेहता आदि शामिल थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

उत्तराखंड में 1 जुलाई से खत्म होगा मदरसा बोर्ड, नई अल्पसंख्यक शिक्षा व्यवस्था लागू; 452 मदरसे आएंगे नए प्राधिकरण के दायरे में

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (24 जून 2026) देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने राज्य …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-