Breaking News

उत्तराखंड :काशीपुर के मुकेश बंसल को मिली ये जिम्मेदारी, धामी सरकार ने शुरू किया समितियों में मनोनयन, देखें पूरी सूची

@शब्द दूत ब्यूरो (12 जुलाई 2022)

देहरादून । धामी सरकार ने दायित्व बांटने की शुरुआत कर दी है। आज उत्तराखंड बीज प्रमाणीकरण अभिकरण प्रबंधकारी परिषद की विभिन्न परिषदों में  नौ लोगों को नामित किया गया है। काशीपुर बंसल सीड्स के मुकेश बंसल, सितारगंज के कृष्णा तराई सीड्स के परमजीत सिंह तथा रामनगर के नैनी सीड्स प्रोडक्ट के विनय कुमार जिंदल को प्रमाणित बीज प्रतिनिधि के रूप में नामित किया गया है। आज राज्यपाल की ओर से यह मनोनयन पत्र जारी किया गया है।

अन्य नामितों में नैनीताल के प्रवीण शर्मा,देहरादून के आर ०एस० परिहार,चंपावत के पुष्कर कापड़ी, प्रमाणित बीज उत्पादक प्रतिनिधि नामित किए गए हैं।

बीज उत्पादक कम्पनियों के प्रतिनिधि के रूप में खटीमा की श्रीमती विनीता सक्सेना खटीमा, देहरादून से श्रीकान्त शर्मा, श्रीमती नन्दनी शर्मा नामित हुये हैं।

इन सभी नामित प्रतिनिधियों का कार्यकाल दो वर्ष या तब तक रहेगा जब तक कि राज्य सरकार द्वारा कार्यकाल समाप्ति के सम्बन्ध में कोई अन्य आदेश निर्गत न किये जाए होगा।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

दिनेशपुर :अवैध अस्पताल पर प्रशासन का छापा, गर्भपात और ऑपरेशन की आशंका में लाइफलाइन हॉस्पिटल सील

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 जून 2026) दिनेशपुर (ऊधमसिंहनगर)। जिलाधिकारी के निर्देश …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-