Breaking News

बरसे पूर्व विधायक चीमा :भाजपा के गद्दारों के खिलाफ कार्रवाई करो, निगम की हाट बाजार ठेके पर देने का भी किया विरोध

@शब्द दूत ब्यूरो (04 जुलाई 2022)

काशीपुर के पूर्व भाजपा विधायक हरभजन सिंह चीमा आज फिर शहर में मौजूद पार्टी के गद्दारों पर बरसे और इस बहाने अपनी ही पार्टी पर भी निशाना साध दिया। पूर्व विधायक का कहना है कि जब तक काशीपुर में भाजपा के गद्दारों के खिलाफ संगठन की ओर से कार्रवाई नहीं होगी वह आवाज उठाते रहेंगे।

अपने कार्यालय में एक प्रेस कांफ्रेंस में पूर्व विधायक चीमा ने कहा अफसोस की बात है कि जिन गद्दारों ने पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी को नुकसान पहुंचाने की पूरी कोशिश की उन्हीं गद्दारों को मंच पर बैठाकर सम्मानित किया जा रहा है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि ऐसे गद्दारों के विरूद्ध पार्टी संगठन को संज्ञान लेना चाहिए। ऐसे लोगों को भाजपा में रहने का कोई हक नहीं है। वह खुद अपनी आत्मा से पूछें कि क्या वह भाजपा के सच्चे शुभचिंतक हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने नगर निगम द्वारा हाट बाजारों को ठेके पर देने का विरोध करते हुए कहा कि इससे शहर में गुंडों को फिर बढ़ावा मिलेगा। शहर के व्यापारी भी इसके विरोध में है। पत्रकार वार्ता में के के अग्रवाल एडवोकेट, भाजपा महानगर अध्यक्ष मोहन बिष्ट तथा पार्षद रजत सिद्धू भी मौजूद थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

वोट के लिए जागरूक, स्वच्छता में लापरवाह जनता,नगर निगम या सरकार की नहीं जनता की खुलती है पोल

🔊 Listen to this @विनोद भगत देश की जनता कितनी जागरूक है, इसका पैमाना सिर्फ …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-