Breaking News

काशीपुर :किन्नरों की जबरन “धनवसूली” से परेशान नागरिकों को राहत देने के लिए हुई विशाल बैठक में बनी रणनीति

@शब्द दूत ब्यूरो (03 जुलाई 2022)

किन्नरों द्वारा शुभ अवसरों पर लोगों के घर जाकर बधाई के नाम पर जबरन हजारों रूपये की मांग करने और न देने पर परेशान करने के विरोध में काशीपुर कल्याण मंच ने एक विशाल सभा यहाँ रामलीला मैदान के सभागार में आयोजित की।

सभा में मौजूद तमाम नागरिकों ने एक स्वर में किन्नरों द्वारा शहर के नागरिकों खास तौर पर पर महिलाओं को परेशान करने की कड़े शब्दों में निंदा की। नागरिकों की मांग थी कि किन्नरों को विभिन्न शुभ अवसरों पर दी जाने वाली धनराशि निश्चित की जाये ताकि उससे अधिक की राशि की वह मांग न कर सकें। और आर्थिक रूप से कमजोर नागरिक बेवजह परेशान न हो।

बैठक में वक्ताओं ने अपने अपने विचार और सुझाव दिये। काफी मंथन के बाद 25 सदस्यों की एक कमेटी बनाई गई। जिसके अध्यक्ष अशोक पैगिया होंगे। ये कमेटी शहर में किन्नरों द्वारा बधाई के नाम पर नागरिकों को परेशानी से निजात दिलाने के लिए एक प्रस्ताव तैयार करेगी। तैयार प्रस्तावों को लेकर नगर निगम मेयर श्रीमती ऊषा चौधरी तथा प्रशासन के अधिकारियों से मिलकर इस समस्या के समाधान की मांग करेगी।

सभा में उपस्थित प्रमुख लोगों में मेयर श्रीमती उषा चौधरी, कृष्ण कुमार अग्रवाल एडवोकेट, पं राघवेन्द्र नागर, विमल गुड़िया, ज्ञानेंद्र जोशी, अभिनंदन अग्रवाल, केवल कृष्ण छाबड़ा, अश्विनी शर्मा, मनोज जग्गा पार्षद, चंद्र भूषण डोभाल, वीरेन्द्र कुमार गर्ग, जे पी अग्रवाल, ईश्वर चंद गुप्ता, राजकुमार सेठी अभिषेक गोयल, विजय चौधरी, हरीश त्रिपाठी, चक्रेश जैन संजय चतुर्वेदी, जितेन्द्र सरस्वती, वेदप्रकाश विद्यार्थ, मुकेश रावल अरविंद शर्मा समेत सैकड़ों लोग शामिल थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

ब्रेकिंग न्यूज : भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर जताया शक, पुलिस जांच में जुटी

🔊 Listen to this घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-