Breaking News

काशीपुर :कन्हैयालाल की हत्या के विरोध में हिंदू संगठनों का पैदल मार्च, गहलौत सरकार का पुतला फूंका

@शब्द दूत ब्यूरो (29 जून 2022)

राजस्थान के उदयपुर में कट्टरपंथियों के द्वारा टेलर की नृशंस हत्या के विरोध में आज यहा  में विभिन्न हिंदू संगठनों के लोग सैकड़ों की संख्या में महाराणा प्रताप चौक पर एकत्र होकर वहाँ से कोतवाली रोड जेल रोड तथा जीजीआईसी के सामने से होते हुए पैदल मार्च निकालते हुए वापस महाराणा प्रताप चौक पर एकत्र हुए।

इस दौरान उन्होंने कन्हैया लाल के हत्यारों को फांसी दिए जाने की पुरजोर मांग करते हुए राजस्थान सरकार को बर्खास्त करने की मांग करते हुए राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान मृतक कन्हैया लाल की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण किया तथा आक्रोश स्वरूप महाराणा प्रताप चौक पर हनुमान चालीसा का पाठ किया।

इस मौके पर हिंदू राष्ट्र शक्ति के संजय भाटिया के अलावा योगेश बिश्नोई, भागीरथ शर्मा, मनोज अग्रवाल, संजय सिन्धवानी, मनोज जग्गा, बंटी अग्रवाल, तक्षराज विश्नोई, राजकुमार, मनोज बाली, हरपाल सिंह, ओमप्रकाश विश्नोई तथा सनत पैगिया, विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री यशपाल राजहंस, जिला कोषाध्यक्ष हितेश कुमार प्रजापति, नगर उपाध्यक्ष शिवम शर्मा, आकाश कम्बोज, प्रखंड सह मंत्री हरिशंकर शर्मा, देवसेना के प्रदेश संगठन मंत्री शम्भू लखेड़ा, जगदीश चंद्र बोड़ाई, भरत सिंह बिष्ट, मनोज भंडारी, जयपाल रावत, बृजपाल रावत, संदीप पोखरियाल, अभिषेक बलोदी, मनोज शर्मा, मनीष सपरा, अंकित कुमार, सुनील कुमार, सूरज भारद्वाज, ओम प्रकाश बिश्नोई, राजकुमार विकी, सूरज भारद्वाज, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक बलोदी सहित सैकड़ों की संख्या में हिंदू राष्ट्र शक्ति, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, भारतीय जनता पार्टी आदि अनेकों विभिन्न हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

राम मंदिर को सिंधी समाज की 200 किलो चांदी की ईंटों का दान फिर चर्चा में, वीडियो जारी होने के बाद उठे सवाल,बैंक लॉकर में सुरक्षित होने का दावा, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (25 जून 2026) अयोध्या।  राम मंदिर निर्माण के …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-