Breaking News

काशीपुर :स्वास्थ्य महानिदेशक ने किया राजकीय चिकित्सालय का औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर हुई नाराज

@शब्द दूत ब्यूरो (23 जून 2022)

काशीपुर। राजकीय चिकित्सालय के निरीक्षण को अचनकस्वा पहुंची स्वास्थ्य ने महानिदेशक डॉक्टर शैलजा भट्ट ने  अस्पताल में पसरी गंदगी तथा अव्यवस्थाओं पर कड़ी नाराजगी जताई।  उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ शैलजा भट्ट ने लक्षमण दत्त भट्ट राजकीय चिकित्सालय में महिला व पुरुष वार्ड में जाकर वहां मरीजों से अस्पताल से मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने आयुष्मान कार्ड के बारे में भी जानकारी ली।अस्पताल के शौचालय में गंदगी एवं टूट-फूट देख महानिदेशक डॉ शैलजा भट्ट खासा असंतुष्ट नजर आई।

बाद में डीजी हेल्थ ने ऑपरेशन थिएटर, कैंटीन, ट्रामा सेंटर, एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, पैथोलॉजी, नेत्र विभाग, डॉट्स, प्रयोगशाला, इमरजेंसी, लेबर रूम, दवा वितरणकक्ष, ब्लड बैंक, ओपीडी, आवासीय परिसर, अस्थि विभाग आदि का गहन निरीक्षण किया।  उन्होंने कार्यवाहक सीएमएस को व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

कैंटीन में निरीक्षण के दौरान डॉक्टर शैलजा भट्ट ने वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वह रोगियों के लिए दिए जा रहे खान-पान से काफी संतुष्ट नजर आई।

स्वास्थ्य महानिदेशक ने कहा कि अस्पताल की ओपीडी से यदि किसी भी रोगी को महंगी जांच अथवा दवाओं के लिए बाहर के पैथोलॉजी या फिर किसी मेडिकल स्टोर पर भेजा जाता है तो इसके लिए सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि होम्योपैथिक विभाग से रोगियों को एक प्राइवेट पैथोलॉजी में भेजे जाने का मामला उनके संज्ञान में है इस पर वह अति शीघ्र एक्शन लेंगी। निरीक्षण के दौरान महानिदेशक के साथ एसीएमओ, के अलावा डॉ अमरजीत सिंह साहनी, डॉक्टर प्रियंक चौहान, डॉ राजीव चौहान समेत अस्पताल के सभी चिकित्सक व स्टाफ मौजूद रहे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काम की बात :उत्तराखंड में आज से शुरू हो रहा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), आपके घर पहुंचेंगे बीएलओ,मतदाता खुद भी ऐप डाउनलोड कर आनलाइन ऐसे भरें, लिंक देखें

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (08 जून 2026) देहरादून। उत्तराखंड में मतदाता सूची …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-