Breaking News

उत्तराखंड: राधा रतूड़ी हो सकती हैं राज्य की चीफ सेक्रेटरी

@शब्द दूत ब्यूरो (22 जून, 2022)

उत्तराखंड के मौजूदा मुख्य सचिव डॉ. सुखबीर सिंह संधु जल्द ही केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर जा सकते हैं। उनके स्थान पर वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राधा रतूड़ी को चीफ सेक्रेटरी बनाया जा सकता है। यदि ऐसा हुआ तो वह उत्तराखंड की पहली महिला मुख्य सचिव होंगी।

बता दें कि राज्य के वर्तमान चीफ सेक्रेटरी डॉ. एसएस संधु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पसंदीदा अधिकारियों में से एक हैं। डॉ. संधु पूर्व में भी केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर तैनात रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस बार उन्हें केंद्र में रक्षा, विदेश मंत्रालय या पीएमओ में तैनात किया जा सकता है। यह भी कि उन्हें प्रतिनियुक्ति के संकेत मिल गए हैं। जिसे लेकर उन्होंने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।

डॉ. संधु के केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर जाने के संकेत मिलने के बाद नए मुख्य सचिव को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। माना जा रहा है कि आईएएस काडर में राधा रतूड़ी जो कि वर्तमान में अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री के साथ गृह और सचिवालय प्रशासन का दायित्व भी संभाल रही हैं, को राज्य का नया मुख्य सचिव बनाया जा सकता है। बताया जा रहा है कि सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी इसके संकेत भी दिए हैं।

बता दें कि पूर्व में राधा रतूड़ी का नाम मुख्य सचिव को लेकर चर्चाओं में रहा। लेकिन काडर परिवर्तन के चलते नहीं बन सकी। इस बार वह सीएस बनी तो उनके पास काम करने के लिए 2024 तक का समय है। वह 6 मार्च 2024 को सेवानिवृत्त होंगी। राधा रतूड़ी के पति अनिल रतूड़ी भी उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक के पद से रिटायर हुए हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सही जानकारी :शंख हड्डी से नहीं, समुद्री जीव की बनाई कैल्शियम कार्बोनेट की खोल से बनता है

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (29 सितंबर 2026) शंख को लेकर आम लोगों …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-