Breaking News

बड़ी खबर : हल्द्वानी में अग्निपथ योजना का विरोध कर रहे युवाओं पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

@शब्द दूत ब्यूरो (17 जून 2022)

केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में हल्द्वानी में आज सड़कों पर उतरे युवाओं पर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। प्रदर्शनकारी केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट के आवास की ओर जा रहे थे। लाठीचार्ज में कुछ युवा घायल हुए हैं कुछ को हिरासत में भी लिया गया है।

सुबह आठ बजे से ही सैकड़ों की संख्या में युवा हल्द्वानी रोडवेज स्टेशन के पास इकट्ठा होने लगे। पुलिस को जब तक इसकी जानकारी लगी तब तक युवा जूलूस की शक्ल में तिकोनिया चौराहे पर पहुंच गये। युवाओं की भीड़ बढ़ती देखकर पुलिस बल भी चौराहे पर पहुंच गया और अधिकारी आक्रोशित युवाओं को समझने का प्रयास करते दिखाई दिये। काफी देर तक एसडीएम और सिटी मजिस्ट्रेट समझाते रहे लेकिन युवाओं का आक्रोश कम नहीं हुआ। बाद में पुलिस ने अधिकारियों के आदेश पर वहाँ लाठीचार्ज कर युवाओं को खदेड़ दिया।

यहाँ बता दें कि एल आई यू के पास कल से ही अग्निपथ योजना के विरोध में युवाओं को संभावित आंदोलन की जानकारी थी।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

छात्र आंदोलन से खुली कलई के बाद एनटीए में 47 बर्खास्तगी और नई भर्तियां, संविदा के भरोसे पर थी महत्वपूर्ण परीक्षा व्यवस्था, आखिर युवाओं के भविष्य के साथ यह प्रयोग कब तक?

🔊 Listen to this @विनोद भगत राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) में 47 अधिकारियों को हटाए …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-