Breaking News

काशीपुर में 17 जून को शहर के इन क्षेत्रों में सुबह आठ से छह बजे शाम तक बिजली आपूर्ति बाधित, जानिये क्या है कारण?

@शब्द दूत ब्यूरो (16 जून 2022)

काशीपुर । शहर के तमाम हिस्सों में कल शुक्रवार को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

पावर कारपोरेशन द्वारा दी गई सूचना में कहा गया है कि 33 के वी विद्युत सब स्टेशन पक्काकोट में कल शुक्रवार 17 जून को 8 एम वी ए ट्रांसफार्मर को 10 एम वी ए ट्रांसफार्मर में बदला जायेगा। इस दौरान इस उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति होने वाले क्षेत्र प्रभावित होंगे। जिन स्थानों पर विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी उनमें कटोराताल, माता मंदिर रोड, रतन सिनेमा रोड आंशिक, पक्काकोट, अल्लीखां, पुराना काशीपुर क्षेत्र आंशिक, लक्ष्मीपुर पट्टी, गौतमनगर, कविनगर, मुरादाबाद रोड, आकांक्षा गार्डन तथा आर्यनगर (आंशिक) शामिल हैं।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

छात्र आंदोलन से खुली कलई के बाद एनटीए में 47 बर्खास्तगी और नई भर्तियां, संविदा के भरोसे पर थी महत्वपूर्ण परीक्षा व्यवस्था, आखिर युवाओं के भविष्य के साथ यह प्रयोग कब तक?

🔊 Listen to this @विनोद भगत राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) में 47 अधिकारियों को हटाए …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-