Breaking News

उत्तरकाशी बस दुर्घटना: यात्रा मार्ग पर बिना रुके बस का था तीसरा ट्रिप, चेक पोस्ट पर उठे सवाल-जांच टीम गठित

@शब्द दूत ब्यूरो (06 जून, 2022)

उत्तरकाशी जिले में डामटा के निकट दुर्घटनाग्रस्त बस के दस्तावेज तो पूरे थे लेकिन सफर बिना रुके ही कर रही थी। परिवहन अधिकारियों के अनुसार, बस की यात्रा मार्ग पर बिना रुके यह लगातार तीसरी ट्रिप थी। बता दें कि कल देर शाम घटनास्थल पर परिवहन विभाग की टीम भी पहुंच गई थी।

परिवहन उपायुक्त सनत कुमार सिंह ने बताया कि वाहन के दस्तावेज की प्रारम्भिक जांच कर ली गई है। बस का ट्रिप कार्ड और ग्रीन कार्ड बना हुआ है। ट्रिप कार्ड के अनुसार यात्रा के वक्त बस में 27 लोग सवार थे। राहत एवं बचाव कार्य के बाद दुर्घटना के कारण की जांच की जाएगी।

यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर अधिकांश जगहों पर क्रैश बैरियर न होना भी दुर्घटनाओं का बड़ा कारण माना जा रहा है। उसके बाद भी एनएच बड़कोट यात्रा मार्ग पर क्रेश बेरियर नही लगा पा रहा है। यही वजह रही कि रविवार सांय मध्य प्रदेश के यात्रियों की एक बस सीधे खाई में जा गिरी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काम की बात :उत्तराखंड में आज से शुरू हो रहा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), आपके घर पहुंचेंगे बीएलओ,मतदाता खुद भी ऐप डाउनलोड कर आनलाइन ऐसे भरें, लिंक देखें

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (08 जून 2026) देहरादून। उत्तराखंड में मतदाता सूची …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-