Breaking News

बड़ी खबर :एसडीएम से मोबाइल छीनकर भागे बदमाश, पुलिस में मचा हड़कंप

@शब्द दूत ब्यूरो (06 जून 2022)

बेखौफ बदमाशों ने दुस्साहसिक ढंग से एक एसडीएम का ही मोबाइल छीन लिया। इस घटना से कानून व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न चिन्ह लगा है।

ये घटना अलीगढ़ की है। यहाँ उपजिलाधिकारी संजीव ओझा ने बताया कि वह रोज सुबह मार्निंग वाक पर जाते हैं। बीती सुबह भी वह जब प्रातः नकवी पार्क में घूम कर पैदल ही अपने आवास की ओर जा रहे थे तो लाल डिग्गी चौराहे पर अज्ञात बदमाशों ने उनके हाथ से मोबाइल छीन लिया और भाग गये। उन्होंने काफी शोर मचाया।

बहरहाल पुलिस विभाग में एसडीएम के हाथ से मोबाइल छीनने की घटना से हड़कंप मच गया है। पुलिस की कई टीमें बदमाशों की तलाश में लगा दी गई है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-