Breaking News

यूटिलिटी खाई में गिरी, एक की मौत, तीन घायल

@शब्द दूत ब्यूरो (02 जून, 2022)

उत्तरकाशी के स्यालम से बड़कोट की ओर जा रहे एक यूटीलिटी वाहन के नगान गांव के पास गहरी खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य सवार घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल भेजा। जबकि मृतक के शव को बरामद कर पुलिस के सुपुर्द किया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज थाना बड़कोट से एसडीआरएफ बड़कोट को नगान गांव में एक यूटिलिटी वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली। टीम एसआई निरंजन बर्त्वाल के नेतृत्व में रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने खाई में उतरकर रेस्क्यू शुरू किया गया। मौके पर वाहन में सवार लोग घायल हालात में यूटीलिटी में फंसे हुए मिले।

एसडीआरएफ की टीम ने कटिंग उपकरणों के मदद से वाहन को काटकर घायलों को बाहर निकाला। उन्हें मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया और तत्काल ही 108 आपात सेवा की मदद से अस्पताल भेजा। इसके बाद मौके पर मृत जयवीर (55) पुत्र हीरालाल का शव खाई से निकालकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काम की बात :उत्तराखंड में आज से शुरू हो रहा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), आपके घर पहुंचेंगे बीएलओ,मतदाता खुद भी ऐप डाउनलोड कर आनलाइन ऐसे भरें, लिंक देखें

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (08 जून 2026) देहरादून। उत्तराखंड में मतदाता सूची …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-