Breaking News

हार्दिक पटेल भाजपा में शामिल, पीएम मोदी की सराहना की

@शब्द दूत ब्यूरो (02 जून 2022)

गुजरात के फायर ब्रांड नेता तथा भाजपा का जमकर विरोध करने वाले कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल ने आज गांधीनगर में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। भाजपा में शामिल होने के बाद हार्दिक पटेल ने कहा कि वह पीएम मोदी के नेतृत्व में छोटा सैनिक बन कर देश की सेवा करूँगा।

हार्दिक पटेल ने आज गांधीनगर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सी.आर. पाटिल की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ली। इससे पहले आज हार्दिक ने ट्वीट में लिखा था कि राष्ट्रहित, प्रदेशहित, जनहित एवं समाज हित की भावनाओं के साथ आज से नए अध्याय का प्रारंभ करने जा रहा हूं। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र भाई मोदी के नेतृत्व में चल रहे राष्ट्र सेवा के भगीरथ कार्य में छोटा सा सिपाही बनकर काम करूंगा।

हार्दिक पटेल ने कहा कि आजतक मैंने पद के लालच में कहीं भी किसी भी प्रकार की मांग नहीं रखी। कांग्रेस को भी मैंने काम मांगते हुए छोड़ा और भाजपा में भी मैं काम करने की परिभाषा के साथ जुड़ रहा हूं। स्थान की चिंता कमजोर लोग करते हैं। मजबूत लोग कभी भी स्थान की चिंता नहीं करते हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

मुख्यमंत्री धामी के प्रयास रंग लाए,ब्रिटेन में गिरफ्तार कैप्टन अजय पंत मामले में भारतीय उच्चायोग लगातार सक्रिय

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (25 जून 2026) देहरादून। यूनाइटेड किंगडम में हिरासत …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-