Breaking News

सीएम धामी की बाइक रैली में उड़ा कानून व्यवस्था का मजाक :आंनद मेहरा

@शब्द दूत ब्यूरो(30 मई 2022)

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव आनंद सिंह मेहरा ने चंपावत से उपचुनाव लड़ रहे मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की बाइक रैली में बगैर हेलमेट पहने मोटरसाइकिल सवारों को लेकर सवाल उठाये हैं।

कांग्रेस नेता आनंद सिंह मेहरा ने तंज कसते हुए कहा कि एक ओर तो प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर धामी जो प्रदेश में कानून व्यवस्था की बात करते हैं तो मुख्यमंत्री के सामने ही स कानून की धज्जियां उड़ायी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि मतदान से पूर्व डोर टू डोर प्रचार के दौरान कल होने वाले उपचुनाव के मतदान से पहले यह तस्वीर प्रदेश में कानून व्यवस्था का मखौल उड़ा रही है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं बाइक रैली तो कर रहे हैं बाइक से जाकर डोर टू डोर प्रचार भी कर रहे हैं। लेकिन कानून देखिए एक गरीब व्यक्ति के लिए ही बनाया गया है जबकि मुख्यमंत्री के साथ बाइक रैली में चलने वाले लोग अधिकतर बिना हेलमेट के चल रहे हैं। यह कैसा घमंड है युवा मुख्यमंत्री पुष्कर धामी  और पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी का जो कि कानून की धज्जियां स्वयं ही सरकार उड़ा रही है। सैंया भए कोतवाल तो डर काहे का यह कहावत मुख्यमंत्री पर ठीक बैठती है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काम की बात :उत्तराखंड में आज से शुरू हो रहा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), आपके घर पहुंचेंगे बीएलओ,मतदाता खुद भी ऐप डाउनलोड कर आनलाइन ऐसे भरें, लिंक देखें

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (08 जून 2026) देहरादून। उत्तराखंड में मतदाता सूची …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-