Breaking News

थाने में बैनर लगा-”भाजपा कार्यकर्ताओं का थाने में आना मना है”

मेडिकल थाने के बाहर चाहरदिवारी पर एक बैनर लगा मिला, जिस पर लिखा है कि भाजपा कार्यकर्ताओं का थाने के अंदर आना मना है।

@शब्द दूत ब्यूरो (27 मई, 2022)

उत्तर प्रदेश के मेरठ मेडिकल थाने पर एक विवादित बैनर लग गया। इस पर लिखा है कि भाजपा कार्यकर्ताओं का थाने में आना मना है। आरोप है कि यह बैनर भाजपा के ही कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर दबाव बनाने के लिए लगाया है।

मेडिकल थाने के बाहर चाहरदिवारी पर एक बैनर लगा मिला, जिस पर लिखा है कि भाजपा कार्यकर्ताओं का थाने के अंदर आना मना है। कहा जा रहा है कि यह पोस्टर संपत्ति खाली कराने के एक मामले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ही पुलिस पर दवाब बनाने के लिए लगाया है। पुलिस ने यह वारदात करने वाले अराजक तत्वों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए हैं।

वहीं दूसरी तरफ पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस तस्वीर को पोस्ट कर प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि पांच-छह सालों में पहली बार थानों में सत्तापक्ष के लोगों का ही आना बंद हो गया है।

अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, ”ऐसा पहली बार हुआ है इन पांच-छह सालों में सत्तापक्ष के लोगों का आना मना हुआ थानों में। ये है उप्र की भाजपा सरकार का बुलंद इक़बाल!”

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-