Breaking News

दुखद :यमुनोत्री हाईवे पर एक और वाहन खाई में गिरा, तीन यात्रियों की मौत और दस घायल

@शब्द दूत ब्यूरो (27 मई, 2022)

यमुनोत्तरी राष्ट्रीय राजमार्ग पर ओजरी और स्याना चट्टी के बीच महाराष्ट्र के तीर्थयात्रियों का बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें चालक सहित तीन की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। मरने वालों में एक महिला भी शामिल है, जबकि दस अन्य यात्री घायल हुए हैं। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट और नौगांव में भर्ती कराया गया है।

गुरुवार देर शाम महाराष्ट्र के 12 यात्रियों को लेकर बोलेरो वाहन जानकीचट्टी से बड़कोट के लिए रवाना हुआ। देर रात यह वाहन यमुनोत्तरी धाम से 28 किलोमीटर दूर ओजरी के पास पहुंचा। यहां बस को साइड देने के लिए चालक ने अपने वाहन को पीछे किया। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।

पुलिस और राज्य आपदा मोचन बल की टीम ने खोज बचाव अभियान चलाया। चार बच्चों सहित दस घायल यात्रियों को टीम ने गहरी खाई से रेस्क्यू कर सड़क तक पहुंचाया। जिस स्थान पर दुघर्टना हुई है, वहां सड़क संकरी होने के साथ सुरक्षा की रेलिंग इत्यादि का इंतजाम भी नहीं हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

छात्र आंदोलन से खुली कलई के बाद एनटीए में 47 बर्खास्तगी और नई भर्तियां, संविदा के भरोसे पर थी महत्वपूर्ण परीक्षा व्यवस्था, आखिर युवाओं के भविष्य के साथ यह प्रयोग कब तक?

🔊 Listen to this @विनोद भगत राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) में 47 अधिकारियों को हटाए …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-