Breaking News

उत्तराखंड में बड़ा हादसा : खाई में गिरी बोलेरो, छह लोगों की मौत

@शब्द दूत ब्यूरो (25 मई, 2022)

गंगोत्री राजमार्ग पर कंडीसौड़ के पास एक बोलेरो वाहन खाई में गिर गया। इस हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा आज दोपहर करीब साढ़े तीन बजे का बताया जा रहा है।

गंगोत्री राजमार्ग पर कंडीसौड़ तहसील के पास कोटी गाड़ में बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। ये बोलेरो वाहन चंबा से उत्तरकाशी की तरफ जा रहा था। कंडीसौड़ से पहले कोटी गाड़ में वाहन अनियंत्रित हो गया और पैराफीट तोड़ते हुए खाई में गिर गया। वाहन के खाई में गिरते ही उसमें आग लग गई। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने वाहन में लगी आग को पानी डालकर बुझाया। साथ ही हादसे की सूचना प्रशासन को दी।

तहसीलदार किशन सिंह महंत ने बताया कि वाहन में छह लोग सवार थे। इनमें पांच पुरुष और एक महिला शामिल हैं। तीन शव वाहन के अंदर ही थे, जो आग में जल गए हैं, जबकि तीन शव वाहन से बाहर पड़े थे। फिलहाल शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

छात्र आंदोलन से खुली कलई के बाद एनटीए में 47 बर्खास्तगी और नई भर्तियां, संविदा के भरोसे पर थी महत्वपूर्ण परीक्षा व्यवस्था, आखिर युवाओं के भविष्य के साथ यह प्रयोग कब तक?

🔊 Listen to this @विनोद भगत राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) में 47 अधिकारियों को हटाए …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-