Breaking News

उत्तराखंड: टाटा मोटर की पंतनगर यूनिट बनाएगी छोटे इलेक्ट्रिक व्हीकल्स

@शब्द दूत ब्यूरो (25 मई, 2022)

देश में सवारी वाहन में अग्रणी कंपनी टाटा मोटर अब छोटे स्तर पर भार वाहन लांच करने वाली है। इसके लिए कंपनी ने उत्तराखंड के पंतनगर प्लांट को चुना है। गौरतलब है कि टाटा का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट लखटकिया कार नैनो भी पंतनगर में ही पहली बार बनी थी। अब छोटा हाथी का ईवी यानी इलेक्ट्रिक वर्जन यहां पर बनेगा।

स्थानीय भाषा में छोटा हाथी कहे जाने वाले भार वाहन टाटा मोटर की पंतनगर यूनिट में तैयार होंगे। जिसे देश भर में डिलीवर किया जाएगा। अगले माह सौ इलेक्ट्रिक छाेटा हाथी वाहन की डिलीवरी की जाएगी। भविष्य में रोजाना तीन सौ गाड़ियां बनेंगी।

बताया जा रहा है कि छोटा हाथी के इलेक्ट्रिक वर्जन के लिए लांचिंग के दिन ही 39 हजार वाहनों की बुकिंग हो गई थी। बाजार में इस वाहन की कीमत छह से सात लाख के बीच बताई जा रही है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

छात्र आंदोलन से खुली कलई के बाद एनटीए में 47 बर्खास्तगी और नई भर्तियां, संविदा के भरोसे पर थी महत्वपूर्ण परीक्षा व्यवस्था, आखिर युवाओं के भविष्य के साथ यह प्रयोग कब तक?

🔊 Listen to this @विनोद भगत राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) में 47 अधिकारियों को हटाए …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-