Breaking News

उत्तराखंड :सड़क हादसे में एसएसबी के दो जवानों की मौत

@शब्द दूत ब्यूरो (23 मई, 2022)

पिथौरागढ़ जिला के डीडीहाट-थल रोड पर लालघाटी के पास एक कार के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने की खबर है। हादसे में में कार सवार एसएसबी के दो जवानों की मौत हो गई। पुलिस और सेना के जवानों ने खाई से शवों को रेस्क्यू किया। जिन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार देर रात को डीडीहाट-थल मार्ग में लालघाटी के पास कार संख्या यूके 07डीटी 4557 अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। कार में सवार 11वीं बटालियन एसएसबी में तैनात एएसआई मनोज कुमार पंत (46), एमटी वीर सिंह की मौत हो गई।

देर रात दुर्घटना होने के कारण थाना पुलिस और एसएसबी जवानों ने सोमवार को शवों को खाई से निकाला। जिसके बाद शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि मृतकों के परिजनों की सूचित कर दिया गया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

छात्र आंदोलन से खुली कलई के बाद एनटीए में 47 बर्खास्तगी और नई भर्तियां, संविदा के भरोसे पर थी महत्वपूर्ण परीक्षा व्यवस्था, आखिर युवाओं के भविष्य के साथ यह प्रयोग कब तक?

🔊 Listen to this @विनोद भगत राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) में 47 अधिकारियों को हटाए …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-