Breaking News

केंद्र का बड़ा ऐलान,प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के गैस सिलेंडर पर मिलेगी 200 रुपए की सब्सिडी

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (21 मई, 2022)

देश में बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार ने बड़े ऐलान किए हैं। केंद्र सरकार ने जहां, पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाने की घोषणा की है, वहीं गैस सिलेंडर पर 200 रुपए सब्सिडी का भी ऐलान किया है। यह सब्सिडी प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के 9 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को मिलेगी। यह सब्सिडी सालाना 12 सिलेंडर पर दी जाएगी।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने ट्वीट कर जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है, ‘इस साल, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के 9 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को 200 रुपए प्रति गैस सिलेंडर (12 सिलेंडर तक) की सब्सिडी देंगे। इससे हमारी माताओं और बहनों को मदद मिलेगी। इससे सालाना करीब 6100 करोड़ रुपए का राजस्व प्रभावित होगा।’

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :अगले दो दिनों में फिर शुरू होगा लक्ष्मीपुर माइनर का काम, नहीं तोड़ा जायेगा कोई स्थायी निर्माण, महापौर दीपक बाली ने स्थलीय निरीक्षण के बाद दिलाया भरोसा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (29 सितंबर 2026) काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-