Breaking News

हिमाचल प्रदेश की सीमाएं सील, ‘खालिस्तान’ जनमत संग्रह के आह्वान पर सुरक्षा बढ़ाई गई

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (09 मई, 2022)

हिमाचल प्रदेश में आज विधानसभा के गेट और दीवारों पर खालिस्तान के झंडे और नारे नजर आए। विपक्ष इसे लेकर राज्य की बीजेपी सरकार पर हमलावर है। पुलिस को पंजाब से आए सैलानियों पर शक है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा भवन के बाहर भड़काऊ नारे लिखे मिले। इनमें एक प्रतिबंधित समूह के ‘खालिस्तान’ जनमत संग्रह का आह्वान किया गया था।

इसके बाद इस पहाड़ी राज्य में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अंतरराज्यीय सीमाओं को सील कर दिया गया है और होटलों और अन्य व्यावसायिक आवासों की कड़ी निगरानी के आदेश दिए गए हैं। राज्य की सीमाओं पर सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट है। पुलिस को रात्रि में निगरानी करने के आदेश दिए गए हैं।

प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) ने घोषणा की है कि वह छह जून को हिमाचल प्रदेश में ‘खालिस्तान’ जनमत संग्रह कराएगा। धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश विधानसभा के फाटकों और चारदीवारी पर ‘खालिस्तान’ के झंडे लगे हुए पाए गए थे। भवन की दीवारों पर खालिस्तान के समर्थन में चित्र भी बनाए गए थे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इसके बाद जांच के आदेश दे दिए हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

नफरत के पिंडदान का सही समय@वरिष्ठ पत्रकार राकेश अचल की कलम से

🔊 Listen to this गणाधिपति का विसर्जन हो रहा है। उनके एक पखवाड़े के प्रवास …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-