Breaking News

काशीपुर :विकास पुरुष स्व एन डी तिवारी की प्रतिमा शहर में लगे, गुड़िया परिवार ने मेयर से मिलकर सौंपा ज्ञापन

@शब्द दूत ब्यूरो (07 मई 2022)

काशीपुर । विकास पुरुष कहे जाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री स्व नारायण दत्त तिवारी ने अपने कार्यकाल में काशीपुर शहर के लिए जो अभूतपूर्व विकास कार्य किये और काशीपुर शहर को देश ही वरन पूरी दुनिया में एक पहचान दिलाई। उस काशीपुर शहर में स्व एन डी तिवारी की प्रतिमा की स्थापना की मांग को लेकर आज स्व सत्येंद्र चंद्र गुड़िया के परिवार ने मेयर ऊषा चौधरी के कार्यालय में पहुंचकर एक ज्ञापन उन्हें दिया।

मेयर श्रीमती ऊषा चौधरी ने स्व तिवारी की प्रतिमा स्थापित करने की मांग को पूरा करने का आश्वासन दिया तथा निगम की बोर्ड बैठक में इसका प्रस्ताव लाने की बात कही।
मेयर ने अपने कार्यालय में पहुंचने पर पूर्व सासंद सत्येंद्र चंद्र गुड़िया की धर्मपत्नी श्रीमती विमला गुड़िया का पैर छूकर सम्मान सहित उनका स्वागत किया।

गुड़िया परिवार ने ज्ञापन में मांग करते हुए कहा कि नगर निगम द्वारा विकास पुरुष पं. नारायण दत्त तिवारी को श्रद्धाजंलि स्वरूप उनकी प्रतिमा नगर के किसी मुख्य चौराहे पर लगवाई जाये। उन्होंने कहा कि यह कार्य पं. तिवारी द्वारा किये गये अनगिनत विकास कार्यों की तुलना में उनके प्रति हम सभी नगरवासियों की छोटी सी श्रद्धाजंलि होगी। गुड़िया परिवार ने मांग की कि उक्त कार्य स्व. तिवारी के जन्म दिन 18 अक्टूबर तक किया जाये।

ज्ञापन श्रीमती विमला गुड़िया जी के नेतृत्व में समस्त गुड़िया परिवार ने मेयर उषा चौधरी को सौंपा। इस अवसर पर सुशील गुड़िया, संतोष गुड़िया, राजरानी गुड़िया, विमल गुड़िया, कल्पना गुड़िया, निशीथ गुड़िया, मंजू गुड़िया, डॉ दीपिका गुड़िया आत्रेय, विकल्प गुड़िया शुभम गुड़िया एवं यथार्थ आत्रेय आदि उपस्थित थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

ब्रेकिंग न्यूज : भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर जताया शक, पुलिस जांच में जुटी

🔊 Listen to this घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-