Breaking News

आई ए एस अधिकारी गलियों से खुद कूड़ा इकट्ठा करते दिखे

आईएएस हिमांशु खुराना काशीपुर व आस पास के क्षेत्र के लोगों के लिए मिसाल बन कर सामने आए है।

काशीपुर।  निकटवर्ती महुआखेड़ा गंज में संयुक्त मजिस्ट्रेट आई ए एस हिमांशु खुराना पिछले पांच दिनों से घर घर जाकर महिलाओं को स्वच्छता के बारे में जागरूक कर रहे है। इस दौरान वह स्वयं अपने हाथों से कूड़ा भी उठा रहे है। और जैविक व् अजैविक कूड़े की जानकारी भी दे रहे है।

उनका यह अंदाज ग्रामीणों को जमकर भा रहा है लोग इस दौरान उनसे क्षेत्र को पूर्णता स्वच्छ रखने का वादा भी कर रहे है। काशीपुर के संयुक्त मजिस्ट्रेट आई ए एस हिमांशु खुराना के नेतृत्व में महुआखेड़ा गंज नगरपालिका में स्वच्छता पखवाड़ा पिछले 5 दिनों से चल रहा है। 

इस दौरान सुबह उठते ही आई ए एस हिमांशु खुराना लोगों को जागरूक करने के लिए निकल पड़ते है। रास्ते में कचरा मिलने पर वह स्वयं उसे उठाकर कूड़ेदान में फेंकते है तो लोगों से स्वच्छ महुआखेड़ा की अपील भी करते है। इस दौरान स्कूली बच्चे भी उनके साथ शामिल होकर विभिन्न स्लोगन बोलकर लोगों में स्वच्छता अभियान का हिस्सा बन रहे है। लोगों को आई ए एस खुराना का अंदाज जमकर भा रहा है।

विज्ञापन
Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-