Breaking News

उत्तराखंड: बेरोजगारी दर में 1.8 फीसद का इजाफा, आठ महीने में सबसे ज्यादा

@शब्द दूत ब्यूरो (03 मई, 2022)

अप्रैल में बेरोजगारी दर 5.3 प्रतिशत पहुंची, मार्च में 3.5 प्रतिशत थी। सीएमआईई की वेबसाइट पर दर्ज सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तराखंड में अगस्त 2021 को सबसे अधिक 6.2 प्रतिशत बेरोजगारी दर थी।

सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (सीएमआईई) ने हाल में जारी बेरोजगारी दर के सर्वे से यह खुलासा हुआ है। सीएमआईई की वेबसाइट पर दर्ज सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तराखंड में अगस्त 2021 को सबसे अधिक 6.2 प्रतिशत बेरोजगारी दर थी।

इस महीने के बाद बेरोजगारी दर में लगातार कमी आई, जो राज्य में रोजगार की स्थिति में सुधार का संकेत दे रहा है। पिछले आठ महीनों में राज्य में सबसे कम बेरोजगारी दर 3.1 प्रतिशत नवंबर 2021 में दर्ज की गई। फरवरी में बेरोजगारी दर 4.6 तक रही, लेकिन मार्च में यह घटकर 3.5 प्रतिशत तक पहुंच गई। लेकिन अब इसमें 1.8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई है।

दूसरे राज्यों की तुलना में उत्तराखंड बेरोजगारी में 16वां स्थान है। लेकिन पड़ोसी राज्य हिमाचल की बेरोजगारी दर उत्तराखंड से काफी कम है, जबकि मार्च माह में उत्तराखंड की 3.5 की तुलना में हिमाचल में 12.1 प्रतिशत बेरोजगारी थी। अप्रैल में हिमाचल की बेरोजगारी दर 0.2 फीसद रह गई, जो उत्तराखंड की 5.3 की तुलना बहुत कम है। पिछले महीने की तुलना में पड़ोसी राज्य हिमाचल की बेरोजगारी दर में अप्रत्याशित गिरावट दर्ज हुई है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काम की बात :उत्तराखंड में आज से शुरू हो रहा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), आपके घर पहुंचेंगे बीएलओ,मतदाता खुद भी ऐप डाउनलोड कर आनलाइन ऐसे भरें, लिंक देखें

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (08 जून 2026) देहरादून। उत्तराखंड में मतदाता सूची …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-