Breaking News

बड़ी खबर :तो क्या पुलिस की पिटाई से हुई हिस्ट्रीशीटर की बेटी की मौत, इंस्पेक्टर निलंबित, एफआईआर के आदेश

@शब्द दूत ब्यूरो (02 मई 2022)

पुलिस पर एक बड़ा आरोप लगा है कि उसकी पिटाई से एक युवती की मौत हो गई। मामले ने तूल पकड़ लिया है। उच्चाधिकारियों ने एक इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया है।

मामला चंदौली के मनराजपुर गांव का है। आरोप है कि दबिश देने गई पुलिस ने कथित गैंगस्टर कन्हैया यादव की बेटियों को बुरी तरह पीटा। पुलिस की मारपीट से कन्हैया यादव की एक बेटी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मामले की सूचना लगते ही समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता भी घटनास्थल पर पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। जिसके बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

परिजनों का आरोप है कि पुलिस की पिटाई से बेटी की मौत हुई है। परिजनों की तहरीर पर पुलिसकर्मियों पर एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं। वहीं इस मामले में सैयद राजा के इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया गया है।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काम की बात :उत्तराखंड में आज से शुरू हो रहा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), आपके घर पहुंचेंगे बीएलओ,मतदाता खुद भी ऐप डाउनलोड कर आनलाइन ऐसे भरें, लिंक देखें

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (08 जून 2026) देहरादून। उत्तराखंड में मतदाता सूची …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-