Breaking News

दुर्घटना: गधेरे में गिरी मैक्स, दो की मौत और नौ घायल

@शब्द दूत ब्यूरो (01 मई, 2022)

चमोली जिला के बिरही-निजमुला मोटरमार्ग पर एक मैक्स वाहन के अनियंत्रित होकर गधेरे में गिरने की खबर है। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को जिला अस्पताल गोपेश्वर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक जनपद चमोली के निजमुला घाटी में सवारियों से भरी एक मैक्स पगना से बिरही जा रही थी। गांव के करीब पहुंचते ही मैक्स अनियंत्रित होकर गधेरे में जा गिरी। हादसे की सूचना पर स्थानीय लोगों और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू किया। घायलों को किसी तरह सड़क तक पहुंचाया गया।

इसके बाद घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल गोपेश्वर भेजा गया। हादसे में संजय नेगी (24) पुत्र कलम सिंह ग्राम ईरानी और विकेन्द्र राम (23) पुत्र सबलाराम की मौत हो गई। जबकि नौ अन्य सवार घायल बताए गए हैं।

दुर्घटना में बालप सिंह (26), जसपाल सिंह (30), जगदीश सिंह वाहन चालक (23), सोहन कुमार (21), मुकेश कुमार (22), मनवर सिंह (24), राहुल सिंह (22), गोपी नेगी (18) जो सभी ग्राम ईराणी के निवासी हैं और मनोज सिंह (26) निवासी ग्राम पाणा घायल हो गए हैं। सोहन और बालप सिंह को जिला चिकित्सालय गोपेश्वर से रेफर कर दिया गया। हादसे की खबर के बाद से गांव में शोक की लहर है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काम की बात :उत्तराखंड में आज से शुरू हो रहा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), आपके घर पहुंचेंगे बीएलओ,मतदाता खुद भी ऐप डाउनलोड कर आनलाइन ऐसे भरें, लिंक देखें

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (08 जून 2026) देहरादून। उत्तराखंड में मतदाता सूची …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-