Breaking News

उत्तराखंड: प्रदेश में बाहर से आने वालों की कोरोना जांच अनिवार्य नहीं, सरकारी फरमान जारी

@शब्द दूत ब्यूरो (30 अप्रैल, 2022)

प्रदेश में तीन मई से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। दो साल बाद यात्रा में भारी संख्या में तीर्थ यात्रियों के आने की संभावना है। राज्य में बाहर से आने वाले यात्रियों और श्रद्धालुओं के लिए कोविड जांच को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है।

हालांकि, उत्तराखंड में बाहरी राज्यों से आने वाले यात्रियों और श्रद्धालुओं के लिए कोविड जांच और वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र की अनिवार्यता नहीं है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेश पर मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चारधाम यात्रा के सफल संचालन के लिए अग्रिम आदेशों तक बाहरी राज्यों से आने वाले यात्रियों व श्रद्धालुओं को राज्य की सीमा पर होने वाली असुविधा व भीड़ से बचाव करने के लिए कोविड जांच और वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र की अनिवार्यता नहीं है। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा पर आने वाले सभी यात्री व श्रद्धालुओं के लिए पर्यटन विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

वोट के लिए जागरूक, स्वच्छता में लापरवाह जनता,नगर निगम या सरकार की नहीं जनता की खुलती है पोल

🔊 Listen to this @विनोद भगत देश की जनता कितनी जागरूक है, इसका पैमाना सिर्फ …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-