Breaking News

उत्तराखंड: करवट बदलेगा मौसम, आज से छह दिन तक बारिश के आसार

@शब्द दूत ब्यूरो (29 अप्रैल, 2022)

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने जा रहा है। मौसम विभाग ने शुक्रवार से चार मई तक राज्य के पर्वतीय जिलों में हल्की से हल्की या कहीं हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है। हालांकि, अगले 24 घंटों के दौरान अनेक स्थानों में तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी और मैदानी क्षेत्रों में 39 से 40 डिग्री तो पर्वतीय क्षेत्रों में 27 से 29 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की संभावना है। शुक्रवार के लिए राज्य में सामान्य से अत्यंत अधिक तापमान का रेड अलर्ट भी है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक शुक्रवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। शेष जिलों में मौसम शुष्क व गर्म रहेगा। शनिवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों में कुछ जगह हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

वहीं, एक व दो मई को भी पर्वतीय जिलों में हल्की से मध्यम बारिश रहेगी। इसके बाद अगले दो दिनों में बारिश में वृद्धि का पूर्वानुमान लगाया गया है। मौसम निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक 30 अप्रैल व एक मई को पर्वतीय जिलों में बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि, बिजली चमकने, 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट है। एक मई को राज्य में एक ओर पश्चिमी विछोभ के उत्तर पश्चिम क्षेत्र से प्रभावी होने की पूर्वानुमान लगाया गया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

वोट के लिए जागरूक, स्वच्छता में लापरवाह जनता,नगर निगम या सरकार की नहीं जनता की खुलती है पोल

🔊 Listen to this @विनोद भगत देश की जनता कितनी जागरूक है, इसका पैमाना सिर्फ …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-