Breaking News

दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान, सरकारी केंद्रो पर मुफ्त लगेगी कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (22 अप्रैल, 2022)

दिल्ली सरकार ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि कोरोना वायरस वैक्सीन की बूस्टर डोज़ सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर मुफ्त लगाई जाएगी। दिल्ली सरकार ने लिखित आदेश जारी कर ये घोषणा की है। इस घोषणा के मुताबिक 18से 59 साल के ऐसे सभी लोग, जिनको वैक्सीन लगे (दूसरी डोज़) नौ महीने हो चुके हैं, वे सभी सरकारी टीकाकरण केंद्रों में अब मुफ्त में बूस्टर डोज लगवा सकेंगे।

इससे पहले केंद्र सरकार के आदेश के तहत 18 से 59 साल के व्यक्तियों को बूस्टर डोज लगाने के लिए प्राइवेट वैक्सीनेशन सेंटर का रुख करने को कहा गया था। सरकारी आदेश में कहा गया था कि बूस्टर डोज प्राइवेट अस्पतालों पर ही उपलब्ध होगी और उसके लिए टीका लगवाने वाले को पैसे देने होंगे।

बता दें, देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। कोरोना के अब तक करीब 60 फीसदी मामले ज्यादा दर्ज किए गए हैं। वहीं, पॉजिटिविटी रेट 5.7 फीसदी पहुंच गई और दिल्ली में कोरोना वायरस के नए मामले एक हजार पार हो गए हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

जब इंदिरा गांधी ने अटल बिहारी वाजपेयी के सिर पर तान दिया था छाता, राजनीतिक मतभेद थे आज की तरह व्यक्तिगत शत्रुता नहीं, क्या है इस तस्वीर की पूरी कहानी?

🔊 Listen to this @विनोद भगत भारतीय राजनीति का इतिहास केवल सत्ता परिवर्तन, चुनावी संघर्ष …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-