Breaking News

काशीपुर :हनुमान जन्मोत्सव पर क्लीन एंड ग्रीन फाऊंडेशन ने किया औषधीय पौधों का वितरण

@शब्द दूत ब्यूरो

काशीपुर(16 अप्रैल 2022) । क्लीन एंड ग्रीन फाऊंडेशन की ओर से श्री हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में औषधीय पौधों जैसे इंसुलिन, अशोक की छाल, करी पत्ता, रामा तुलसी आदि का वितरण श्री द्रोण सागर तीर्थ पर किया गया।
पौधों के वितरण से पूर्व श्री हनुमान भगवान जी का जन्मोत्सव मनाया गया, लड्डू का भोग, हनुमान चालीसा एवं आरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।
इसके उपरांत उपस्थित सदस्यों एवं आगंतुकों को औषधीय पौधों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सर्वेश बंसल ने सभी से हरियाली बनाए रखने एवं पौधों के रोपण के विषय में अपील करी। गौरव गुप्ता उपाध्यक्ष ने संस्था का उद्देश बताते हुए कहा की जनता को स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं हरियाली के प्रति जागरूक रहना चाहिए, संस्था पौध वितरण पौध रोपण एवं अन्य माध्यमों से जागरूकता अभियान चलाती रहती है। नूपुर गुप्ता जी ने अपने संबोधन में इंसुलिन के पौधे पर प्रकाश डालते हुए कहा की इसके पत्ते की चटनी 15 दिन तक लेने से मधुमेह की बीमारी में काफी आराम मिलता है। अर्जुन की छाल के कोमल पत्ते के सेवन से हृदय का घबराना कम होता है।

कार्यक्रम के अंत में शशिकांत गुप्ता  ने सभी का धन्यवाद प्रेषित किया आयोजन में  मनोज डोबरियाल  संजय भाटिया एस सी जोशी पूर्व कोतवाल,  आरसी त्रिपाठी  अशोक चावला  अनमोल अग्रवाल  विष्णु गोस्वामी श्रीमती गीता चौहान  अपूर्व मेहरोत्रा,  उपदेश कुमार , मुकुल बंसल, आभा बंसल,सिमरन, आदि उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण के संरक्षण के प्रति अपनी भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

छात्र आंदोलन से खुली कलई के बाद एनटीए में 47 बर्खास्तगी और नई भर्तियां, संविदा के भरोसे पर थी महत्वपूर्ण परीक्षा व्यवस्था, आखिर युवाओं के भविष्य के साथ यह प्रयोग कब तक?

🔊 Listen to this @विनोद भगत राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) में 47 अधिकारियों को हटाए …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-