Breaking News

परिवार की प्यास बुझाने के लिए गहरे कुएं में उतर रही महिलाएं, तस्वीरें देख सिहर जाएंगे

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (15 अप्रैल, 2022)

महाराष्ट्र के नासिक के रोहीले गांव में पानी की कमी से लोग परेशान हैं। पानी की कमी को पूरा करने के लिए महिलाएं कुएं की गहराई तक जा रही हैं। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दिख रहा है महिलाएं सीढ़ी और रस्सी के सहारे में कुएं में उतरकर पानी निकाल रही हैं।

वीडियो में दिख रहा है कि कुछ महिलाएं कुएं के किनारे इक्ट्ठा है, जबकि कुछ सीढ़ी और रस्सी के सहारे कुएं में उतरी हुई हैं। एक महिला पानी कुएं से निकालती है और दूसरी महिला इसे ऊपर की ओर धकेलती है। इसके बाद कुएं के बाहर खड़ी महिलाएं पानी निकालकर अपने अपने बर्तनों में भरती हैं।

इस दौरान अगर कोई दुर्घटना घट जाए तो उसके लिए कोई इंतजाम नहीं दिख रहा है। सभी महिलाएं बस किसी तरह अपने बर्तनों को पानी से भरने की जुगत में दिख रही हैं। कुएं के बाहर मटकों और बर्तनों का ढेर लगा है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

टीएचडीसी टनल हादसा: 22 में से 19 लोग सुरक्षित निकाले गए, 3 की तलाश जारी; अब तक 7 मौतें, सीएम धामी पहुंचे घटनास्थल पर

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (14 अगस्त 2026) चमोली। मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-