Breaking News

अमूल का दूध फिर होगा महंगा, झटके के लिए रहें तैयार

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (06 अप्रैल, 2022)

डेयरी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी अमूल का दूध फिर महंगा होने वाला है। अमूल के एक शीर्ष अधिकारी ने इस बात के संकेत दिए हैं। अमूल के प्रबंध निदेशक (एमडी) आर एस सोढ़ी ने कहा, ‘‘कीमतें मजबूत रहेंगी, मैं यह नहीं कह सकता कि कितनी। वे यहां से घट नहीं सकतीं, केवल ऊपर जा सकती हैं।’’ सोढ़ी ने कहा कि अमूल सहकारी कंपनी ने पिछले दो वर्षों में कीमतों में आठ प्रतिशत की बढ़ोतरी की है, जिसमें पिछले महीने दूध की कीमतों में प्रति लीटर दो रुपये की वृद्धि भी शामिल है।

सोढ़ी ने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि उनके उद्योग में महंगाई चिंता का कारण नहीं है। उन्होंने कहा कि किसान को उनके उत्पाद के लिए उच्च कीमतों के माध्यम से लाभ मिल रहा है। अमूल और व्यापक डेयरी क्षेत्र द्वारा की गई बढ़ोतरी दूसरों की तुलना में विशेषकर लागत में हुई वृद्धि की तुलना में बहुत कम है।

सोढ़ी ने कहा कि बिजली की बढ़ी कीमतें कोल्ड स्टोरेज के खर्च को बढ़ाती हैं, जो लगभग एक-तिहाई से अधिक बढ़ गई हैं। लॉजिस्टिक्स लागत भी बढ़ी है और पैकेजिंग के मामले में भी ऐसा ही है। उन्होंने कहा कि इन दबावों के कारण दूध कीमत में 1.20 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई है। उन्होंने जोर देकर कहा कि महामारी के दौरान किसानों की प्रति लीटर आय भी चार रुपये तक बढ़ गई है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

टीएचडीसी टनल हादसा: 22 में से 19 लोग सुरक्षित निकाले गए, 3 की तलाश जारी; अब तक 7 मौतें, सीएम धामी पहुंचे घटनास्थल पर

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (14 अगस्त 2026) चमोली। मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-