Breaking News

आज भी पेट्रोल-डीजल के दामों में तगड़ी बढ़ोतरी, अब तक 9.20 रुपये बढ़े रेट, 119 के पार पहुंची कीमतें

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (05 अप्रैल, 2022)

भारत में मंगलवार यानी 5 अप्रैल, 2022 को एक बार फिर पेट्रोल-डीजल के दामों में तगड़ी बढ़ोतरी हुई है। आज फिर पेट्रोल और डीजल दोनों ही एक लीटर पर 80 पैसे महंगे हो गए हैं। पिछले 15 दिनों में यह 13वीं बढ़ोतरी है। इन 15 दिनों में ईंधन तेल में देश में 9.20 रुपये प्रति लीटर की तेजी आ गई है।

आज की बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल 104.61 रुपये और डीजल 95.87 रुपये प्रति लीटर हो गया है। मुंबई में पेट्रोल 119.67 रुपये प्रति लीटर और डीजल 103.92 रुपये पर बिक रहा है। कोलकाता में आज पेट्रोल की कीमत 114.28 रुपये और डीजल की कीमत 99.02 रुपये हो गई है। वहीं, चेन्नई में आज पेट्रोल एक लीटर 110.09 रुपये और डीजल 100.18 रुपये में मिल रहा है।

यूक्रेन में हिंसा, युद्ध की विभीषका और यूक्रेनी नागरिकों के खिलाफ कथित रूप में रूस के अत्याचार को देखते हुए एक बार फिर पुतिन के देश के खिलाफ प्रतिबंध लगाने की मांग हो रही है। यूएस ने कहा है कि वो रूस पर और प्रतिबंध लगा रहा है, इसके चलते तेल के दामों में चार फीसदी की तेजी आ गई थी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्विफ्ट कार से हथियारों का जखीरा बरामद, एस टी एफ की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 जून 2026) काशीपुर । स्पेशल टास्क फोर्स …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-