Breaking News

उत्तराखंड: विधानसभा चुनाव में हारी हुई सभी 23 सीटों की समीक्षा पूरी, आलाकमान को सौंपी जाएगी रिपोर्ट

@शब्द दूत ब्यूरो (01 अप्रैल, 2022)

बीजेपी ने विधानसभा चुनाव में हारी हुई 23 विधानसभा सीटों की समीक्षा पूरी कर ली है। बीजेपी ने इन सीटों पर 29 मार्च से समीक्षा शुरू की थी जिसके लिए पार्टी संगठन के 13 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई थी, जो इन हारी हुई 23 विधानसभा सीटों पर समीक्षा में जुटे हुए थे। सभी पदाधिकारियों ने इन सीटों पर प्रवास कर और पार्टी के कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रिपोर्ट तैयार की है।

सूत्रों ने बताया कि कई सीटों पर भितरघात जैसी संभावना जताई गई है। इसके साथ ही कुछ सीटों पर यह भी सामने आया है कि पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों को टिकट नहीं मिले थे और जो संगठन में बड़े पदों पर थे उन्होंने चुनाव में काम नहीं किया। हारी हुई सीटों में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की खटीमा सीट भी शामिल है जिसको लेकर विशेष रिपोर्ट तैयार की गई है।

पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र भसीन ने बताया कि सभी हारी हुई 23 सीटों की समीक्षा कर ली गई है और यह रिपोर्ट पार्टी संगठन को सौंपी जाएगी जिनमें कई तथ्य शामिल हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह फिलहाल गोपनीय रिपोर्ट है और संगठन इसकी जांच करके इसके बाद ही आगे कार्रवाई करेगा।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

ब्रेकिंग न्यूज : भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर जताया शक, पुलिस जांच में जुटी

🔊 Listen to this घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-