Breaking News

राजस्थान के महिला चिकित्सक की आत्महत्या मामले में नया मोड़,उत्पीड़न के लिए भीड़ को उकसाने के आरोप में भाजपा नेता गिरफ्तार

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (31 मार्च, 2022)

राजस्थान में एक स्थानीय भाजपा नेता को एक निजी अस्पताल में मरीज की मौत के बाद एक डॉक्टर को परेशान करने के लिए भीड़ को उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, डॉ अर्चना शर्मा ने बुधवार आत्महत्या कर ली, जिन पर हत्या का आरोप लगाया गया था। इस दौरान उन्होंने एक दिल दहला देने वाला सुसाइड नोट छोड़ा था, जिसमें उन्होंने खुद को बेगुनाह बताया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने मामले में कार्रवाई करते हुए इलाके के पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया।

बता दें कि मंगलवार को राजस्थान के दौसा के एक निजी अस्पताल में जन्म देने के कुछ ही समय बाद रक्तस्राव के कारण एक महिला मरीज की मृत्यु हो गई थी। जिसके परिजनों ने डॉक्टर अर्चना शर्मा पर आरोप लगाते हुए विरोध किया था। बाद में, उसके परिवार ने अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया। जो पुलिस द्वारा डॉ शर्मा और उसके पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने के बाद ही शांत हुए। वहीं डॉक्टरों ने अर्चना शर्मा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने के बाद राज्य पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सड़कों पर प्रदर्शन किया।

हाथ से लिखे सुसाइड नोट में डॉ. शर्मा ने अधिकारियों से कहा कि उनकी मौत के बाद उनके पति और दो छोटे बच्चों परेशान न करें। उन्होंने आगे लिखा, मरीज को बचाने के सभी प्रयासों के बावजूद प्रसवोत्तर रक्तस्राव से उसकी मृत्यु हो गई. उन्होंने बड़े अक्षरों में लिखा, “निर्दोष डॉक्टरों को परेशान मत करो।” साथ ही लिखा कि उनकी मौत उन्हें बेगुनाह साबित करेगी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कर्णप्रयाग प्रकरण: घायल सिख श्रद्धालु के पिता की शिकायत पर एफआईआर,पुलिस का आचरण भी जांच के दायरे में, दोनों मामलों की जांच हरिद्वार स्थानांतरित

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 जून 2026) देहरादून। कर्णप्रयाग में सिख श्रद्धालुओं …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-