Breaking News

जनता को झटका :आज फिर पेट्रोल डीजल में मंहगाई का तड़का, 115 रुपये तक पहुंचा पेट्रोल, अप्रैल में में हो सकती है मंहगाई उच्च स्तर पर

@ शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2022)

देश में पेट्रोल व डीजल की कीमतों में आज आठवीं बार वृद्धि की गई है। अब देश में अधिकांश जगहों पर पेट्रोल सौ या सौ के पार चला गया है।

आज बढ़ी हुई कीमतों के बाद दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमत क्रमश: 101.01 रुपए प्रति लीटर और 92.27 रुपए प्रति लीटर (80 पैसे की वृद्धि) है। जबकि मुंबई में पेट्रोल और डीजल की कीमतें प्रति लीटर 115.88 रुपए और 100.10 रुपए (क्रमशः 84 पैसे और 85 पैसे की वृद्धि) है।  पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

पिछले 9 दिन में पेट्रोल में 6.14 रुपए जबकि डीजल में 5.73 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि हुई है. अभी जिस तरह के ट्रेंड सामने आ रहे हैं उससे आशंका है कि आने वाले 1 पखवाड़े में पेट्रोल-डीजल के दाम में 10 से ₹15 तक की और वृद्धि हो सकती है। ऐसे में वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ ही अप्रैल में महंगाई अपने चरम पर होगी। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से ट्रांसपोर्ट की दर में वृद्धि होगी और ट्रांसपोर्ट की दर में वृद्धि होने से खाद्य तेल, दाल, अनाज, सब्जी, निर्माण सामग्री सहित तमाम वस्तुएं महंगी हो जाएंगी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

टीएचडीसी टनल हादसा: 22 में से 19 लोग सुरक्षित निकाले गए, 3 की तलाश जारी; अब तक 7 मौतें, सीएम धामी पहुंचे घटनास्थल पर

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (14 अगस्त 2026) चमोली। मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-