Breaking News

उत्तराखंड: सीएम धामी की सीट समेत 23 विधानसभा सीटों में हार पर मंथन करेगी भाजपा

@शब्द दूत ब्यूरो (27 मार्च, 2022)

उत्तराखंड में भाजपा को जिन 23 विधानसभा सीटों पर हार का सामना करना पड़ा, उनकी समीक्षा के लिए वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। इन सीटों में खटीमा विधानसभा सीट भी है, जिसमें पुष्कर सिंह धामी विधानसभा चुनाव 2022 हार गए थे। ये नेता एक अप्रैल को विधानसभा क्षेत्रों की रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व को रिपोर्ट सौंपेंगे।

भाजपा ने प्रदेश के सीनियर नेताओं को इस जांच की जिम्मेदारी दी है। ये सभी नेता 29 मार्च से संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में जाकर इस विषय में जानकारी लेंगे। वे स्थानीय नेताओं से बातचीत के आधार पर यह रिपोर्ट तैयार करेंगे।

उत्तराखंड में भाजपा जिन 23 विधानसभा सीटों पर हारी है, उनमें सबसे चर्चित सीट खटीमा है। यहां से मुख्यमंत्री पुष्कर धामी स्वयं लड़ रहे थे। यहां तक कि पिरान कलियर में पार्टी प्रत्याशी की जमानत तक जब्त हो गई थी और कुछ सीटों पर तीसरे नंबर पर तक रही। इसके क्या-क्या वजह रहीं, इन्ही बिदुंओं की अब पड़ताल शुरू होने जा रही है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

छात्र आंदोलन से खुली कलई के बाद एनटीए में 47 बर्खास्तगी और नई भर्तियां, संविदा के भरोसे पर थी महत्वपूर्ण परीक्षा व्यवस्था, आखिर युवाओं के भविष्य के साथ यह प्रयोग कब तक?

🔊 Listen to this @विनोद भगत राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) में 47 अधिकारियों को हटाए …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-