Breaking News

भयंकर दुर्घटना :बाजपुर में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी दो महिलाओं की मौत की आशंका , कई घायल, बचाव व राहत कार्य जारी

दुर्घटना के बाद अस्पताल में पहुंचे पुलिसकर्मी

@शब्द दूत ब्यूरो (26 मार्च 2022)

बाजपुर। खेतों से काम कर के लौट रही मजदूरों से भरी ट्राली केशोंवाला के समीप विक्रमपुर मोड़ पर पलट जाने से उस में सवार लगभग कई दर्जन श्रमिक महिलाऐं, बच्चे और पुरुष हादसे का शिकार बने बताये जा रहे हैं। हादसे में दो महिलाओं की मौत की खबर भी आ रही है हालांकि अभी अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है। बताया जाता है कि हादसे के वक्त साठ के आसपास मजदूर उसमें बैठे थे। अधिकतर महिलायें बताई जा रही है। उधर घायलों को अस्पताल लाया गया तो वहाँ मंजर बड़ा दर्दनाक है। घायलों की चीख पुकार के बीच दो महिलाओं का शव लाये जाने से घटना की तीव्रता और भयावह की स्थिति बन गयी है।

वहीं समुचित इंतजाम और एम्बुलेंस नही होने से स्थिति और विकट बनी हुयी है।गंभीर घायलों को स्थानीय अस्पतालों में  रैफर किया जा रहा है। कोतवाली पुलिस अधिकारी सूचना मिलते ही राहत में जुटे हुए हैं।
भाजपा नेता राजेश कुमार भी मरीजो को बाहर रैफर कराने में जुटे हुए है। घायलों की संख्या और मृतकों की संख्या को लेकर संशय बना हुआ है। अभी हादसे को लेकर अधिकारी कुछ कहने की स्थिति में नहीं हैं।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

ब्रेकिंग न्यूज : भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर जताया शक, पुलिस जांच में जुटी

🔊 Listen to this घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-