Breaking News

रामनगर :”पालीथीन का पर्यावरण व मानव स्वास्थ्य पर प्रभाव “विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में गरिमा प्रथम

रामनगर (गिरीश चन्द्र शर्मा)।

पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर के जंतु विज्ञान विभाग में  ” पॉलिथीन के बढ़ते प्रयोग का पर्यावरण व मानव स्वास्थ्य पर प्रभाव विषय” पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. एम.सी. पांडे द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में प्लास्टिक के प्रयोग को कम करने के संबंध में जानकारी साझा की। चीफ़ प्रोक्टर डॉ० जी. सी. पंत ने प्लास्टिक के प्रयोग को कम करने को पूरी तरह व्यक्तिगत जिम्मेदारी समझते हुए इस को कम करने पर जोर दिया ।

इस प्रतियोगिता में गरिमा मेहता बीएससी तृतीय वर्ष प्रथम स्थान पर शाकिब हुसैन एमएससी तृतीय सेमेस्टर जंतु विज्ञान द्वितीय श्रेणी तथा रश्मी खंडूरी बीएससी प्रथम वर्ष ने प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया । प्रतियोगिताओं में 17 छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।

विभाग प्रभारी डॉ. भावना पंत ने सभी छात्रों का धन्यवाद देते हुए उनको अधिक से अधिक पॉलीथिन के बढ़ते प्रभाव को कम करने तथा उसके दुष्प्रभाव को कम करने की जानकारी देते हुए इस अभियान को जन जन तक पहुंचाने के लिए अभी प्रेरित किया इस उपलक्ष पर डॉ. सुमन कुमार ,डॉ. आर.डी. सिंह, डॉ. अनिता जोशी, डा. के. के. पंत, डॉ. प्रदीप कुमार पांडे, डॉ. रागिनी गुप्ता ,डॉ. डी.एन. जोशी, डॉ. मूलचंद शुक्ला तथा डा.एस.एस. मौर्य एवं जज की भूमिका में डॉ. मनोज नैनवाल एवं नवभा जोशी रहे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काम की बात :उत्तराखंड में आज से शुरू हो रहा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), आपके घर पहुंचेंगे बीएलओ,मतदाता खुद भी ऐप डाउनलोड कर आनलाइन ऐसे भरें, लिंक देखें

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (08 जून 2026) देहरादून। उत्तराखंड में मतदाता सूची …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-