Breaking News

अवैध खनन :बगैर अनुमति के एक लाख मीट्रिक टन में कर दिया अवैध खनन, मामला आया सुर्खियों में, प्रशासन ने दिये जांच के आदेश, देखें वीडियो

पट्टा आवंटन के बगैर अवैध खनन का मामला सुर्खियों में है

@शब्द दूत ब्यूरो (24 मार्च 2022)

नंदप्रयाग (चमोली) । चमोली जिले के नंदप्रयाग क्षेत्र में स्टोन क्रेशर स्वामी पर अवैध खनन का आरोप लगाते हुए दशौली के ज्येष्ठ प्रमुख पंकज हटवाल ने प्रशासन से कार्रवाई कर इस पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।

ज्येष्ठ प्रमुख पंकज हटवाल ने जिलाधिकारी को भेजे एक पत्र में कहा है कि सिद्दीकी स्टोन क्रेशर स्वामी ने ब्रजभूषण किमोठी की जमीन पर बगैर अनुमति के एक लाख मीट्रिक टन में अवैध खनन कर दिया है। पत्र में पंकज हटवाल ने कहा कि इस अवैध खनन की जांच की जाये। ये खनन किसकी शह पर किया जा रहा है, जबकि पट्टा आवंटन तक नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि इससे सरकार को करोड़ों रुपये के राजस्व का चूना लग रहा है। इतना ही नहीं मुख्य राजमार्ग पर भी स्टोन क्रेशर द्वारा खनन कर दिया गया है।

ज्येष्ठ प्रमुख ने स्टोन क्रेशर स्वामी अमानुद्दीन सिद्दीकी व उसके साथियों के विरुद्ध अवैध खनन के मामले में कार्रवाई की मांग की है। पत्र मिलते ही प्रशासन ने स्थानीय अधिकारियों से मामले की जांच करने के आदेश दिए हैं।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काम की बात :उत्तराखंड में आज से शुरू हो रहा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), आपके घर पहुंचेंगे बीएलओ,मतदाता खुद भी ऐप डाउनलोड कर आनलाइन ऐसे भरें, लिंक देखें

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (08 जून 2026) देहरादून। उत्तराखंड में मतदाता सूची …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-