Breaking News

हरीश रावत ने कहा-बस अब और नहीं, बहुत चुनाव लड़ लिए!

@शब्द दूत ब्यूरो (23 मार्च, 2022)

क्या पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत अब चुनावी राजनीति को अलविदा कहने जा रहे हैं? रावत ने दृढ़ता के साथ इसके संकेत दिए। बकौल रावत, अब बहुत चुनाव लड़ लिए। 55 साल से मैं ही तो हूं। अब मेरे बाकी साथियों की बांहे भी फड़फड़ा रहीं है। रावत ने कहा कि मैं बहुत चुनाव लड़ लिया। रावत के इस कदम को विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस की करारी हार से जोड़ा जा रहा है।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि मेरे चुनाव लड़ते ही बहुत सारे छिपे, दबे-दुबके पशु-पक्षी-कीट-जीव सब बाहर निकल आते हैं। और मुझे भभोड़ने लगते हैं। हथियार डालने के सवाल पर रावत बोले कि वैसे तो यह मेरे स्वभाव के विपरीत है। लेकिन सत्य तो सत्य ही है।

हरीश रावत ने चुनाव में हार के कारण भी गिनाए। कहा कि, अपनी लोकप्रियता को वोट में तब्दील नहीं कर पाया। लेकिन भाजपा अपनी पार्टी की लोकप्रियता को अच्छे से भुना ले गई। हरीश रावत ने कहा कि वर्तमान चुनाव का नतीजा जो रहा वो रहा, लेकिन आगामी वर्ष 2024 का लोकसभा चुनाव कांग्रेस के लिए अच्छा रहने वाला है। हरिद्वार, नैनीताल और अल्मोड़ा लोकसभा सीट पर कांग्रेस कड़ी टक्कर देगी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

छात्र आंदोलन से खुली कलई के बाद एनटीए में 47 बर्खास्तगी और नई भर्तियां, संविदा के भरोसे पर थी महत्वपूर्ण परीक्षा व्यवस्था, आखिर युवाओं के भविष्य के साथ यह प्रयोग कब तक?

🔊 Listen to this @विनोद भगत राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) में 47 अधिकारियों को हटाए …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-