Breaking News

होली से पूर्व उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, होल्यारों से भरा मैक्स वाहन खाई में गिरा, चार की मौत कई घायल

@शब्द दूत ब्यूरो (17 मार्च 2022)

पौड़ी जिले में एक दर्दनाक हादसे में होल्यारों की टोली ले जा रहा मैक्स वाहन असंतुलित होकर खाई में जा गिरा। होली की पूर्व संध्या पर हुये इस खौफनाक हादसे में चार होल्यारों की मौत हो गई जबकि 10 लोग बुरी तरह घायल हो गए। एक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई तीन अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। दुर्घटना की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत कार्य तुरंत शुरू कर दिया।

ये हादसा पैठाणी-कर्णप्रयाग मोटर मार्ग पर चुठानी बैंड के पास हुआ। एस ओ पैठाणी प्रताप सिंह ने बताया कि दुर्घटना में अमित नेगी (16) पुत्र महेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी।

जबकि तीन अन्य रोहित सिंह (19) पुत्र शेर सिंह, बलंवत सिंह (21) पुत्र कल्याण सिंह व संतोष (22) पुत्र आनंद सिंह निवासीगण बिसौणा गांव की सीएचसी पाबौ में उपचार के
दौरान मौत हो गई है। इसके अलावा बिसौण गांव के ही भूपेंद्र सिंह, मोहित, शिशुपाल, नरेंद्र सिंह, भागवत सिंह, पवन सिंह, दीपक, विक्रम सिंह, लक्ष्मण नेगी व महेंद्र सिंह दुर्घटना में घायल हुए हैं।

सभी घायलों को सीएचसी पैठाणी व पाबौ में उपचार के बाद  हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। चारो शवो का
सीएचसी पाबौ में पोस्टमार्टम किया जा रहा है। घटना की सूचना समस्त परिजनों को दे दी गई है। घटना के बाद बिसौणा गांव में मातम पसर गया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :कबाड़ से जुगाड़ के जरिए बच्चों ने दिया स्वच्छता और रचनात्मकता का संदेश, नगर निगम सभागार में लगी आकर्षक प्रदर्शनी

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 सितंबर 2026) काशीपुर। स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-