Breaking News

उत्तराखंड: हरीश रावत अब कांग्रेस के लिए नहीं हैं जरूरी, पोस्टरों से गायब हुए पूर्व सीएम

@शब्द दूत ब्यूरो (17 मार्च, 2022)

कांग्रेस चुनाव प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष और पूर्व सीएम हरीश रावत अब कांग्रेस के पोस्टरों से भी गायब होने लगे हैं। कांग्रेस भवन में चकराता से विधानसभा चुनाव जीते प्रीतम सिंह को बधाई संदेश देते हुए पोस्टर में प्रदेश प्रभारी, सह प्रभारी, निवर्तमान अध्यक्ष गणेश गोदियाल समेत तमाम नेताओं की तस्वीर रही। लेकिन हरीश रावत का चेहरा गायब नजर आया। इसी तरह चकराता रोड पर भी लगे कांग्रेस के पोस्टरों से हरीश रावत नदारद नजर आए।

विधानसभा चुनाव में हार के बाद उत्तराखंड कांग्रेस में हाहाकार मचा हुआ है। हार पर रार का आलम यह है कि कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत रावत ने पूर्व सीएम हरीश रावत पर टिकट बेचने का आरोप तक लगा दिया।

आरोपों से आहत हरीश ने सोशल मीडिया के जरिए अपना दर्द जाहिर किया है। रावत ने कहा कि वह प्रार्थना करते हैं कि कांग्रेस उन्हें पार्टी से निकाल दे। उनका यह भी कहना था कि होलिका दहन में हरीश रावत रूपी बुराई का भी कांग्रेस को दहन कर देना चाहिए‌। रावत ने कहा कि पद और पार्टी टिकट बेचने का आरोप अत्यधिक गंभीर हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काम की बात :उत्तराखंड में आज से शुरू हो रहा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), आपके घर पहुंचेंगे बीएलओ,मतदाता खुद भी ऐप डाउनलोड कर आनलाइन ऐसे भरें, लिंक देखें

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (08 जून 2026) देहरादून। उत्तराखंड में मतदाता सूची …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-